लंदन: विटामिन-डी की कमी से बुजुर्गो में डिप्रेशन का खतरा बढ़ जाता है. यह बात हालिया एक शोध से उजागर हुई है. बता दें कि विटामिन-डी का मुख्य स्रोत सूर्य की किरणें हैं. ऐसे में बुजुर्गो को सूर्य के प्रकाश से दूर रखने से उनको डिप्रेशन  का खतरा बढ़ सकता है. शोध में पाया गया कि विटामिन-डी की कमी से डिप्रेशन का खतरा 75 फीसदी बढ़ जाता है.

आयरलैंड के डबलिन विश्वविद्यालय के शोधार्थी ईमोन लैर्ड ने बताया, "शोध में पाया गया कि विटामिन-डी का संबंध हड्डी के अलावा स्वास्थ्य संबंधी अन्य दशाओं से भी है. हैरानी की बात यह है कि इसकी कमी का असर डिप्रेशन पर भी होता है."

लैर्ड ने बताया, "परामर्श के अनुसार, विटामिन-डी का सेवन सुरक्षित है और अपेक्षाकृत सस्ता भी है. इस शोध में विटामिन-डी से स्वास्थ्य को होने वाले फायदे के प्रमाण मिलते हैं." पोस्ट एक्यूट एंड लांग टर्म केयर मेडिसिन नामक जर्नल में प्रकाशित इस शोध में 50 से अधिक उम्र के 4,000 लोगों को शामिल किया गया था.

यह भी पढ़ें:

डायबिटीज से लेकर कैंसर तक, कई इलाज में मददगार है हल्दी, यहां जानें इसके चमत्कारिक गुण

बदहजमी से पाना चाहते हैं निजात तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द होगा फायदा

हेयर कंडीशनर से लेकर कैंसर तक से लड़ने में कारगर है सरसों का तेल, जानिए इसके फायदे

VIDEO: क्रिकेट के मैदान पर एक ओवर में फिर लगे छह छक्के, ऑस्ट्रेलिया के 18 साल के ओलिवर डेविस ने किया कमाल